• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत के आरोप में पंजाब एससी आयोग का सदस्य गिरफ्तार

Punjab SC Commission member arrested for bribe - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एससी) के एक सदस्य को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। आयोग के सदस्य बाबू सिह पंजावा को मेजर सिंह से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बाबू सिंह बरनाला जिले के रहने वाले हैं। बाबू के ऊपर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि पंजावा पर कथित रूप से मेजर सिंह से 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। पंजावा ने मेजर सिंह के खिलाफ गुरजंत सिंह द्वारा दाखिल शिकायत का निपटारा करने के लिए रिश्वत मांगी थी। गुरजंत सिंह ने मेजर सिह पर जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में राज्य एससी अयोग में शिकायत दाखिल की थी जिसकी जांच पंजावा कर रहे थे।
प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत सतर्कता ब्यूरो के पास आई थी जिसमें पंजावा ने फैसला उसके पक्ष में कराने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी और सौदा 2.5 लाख रुपये पर तय हो गया था।
मेजर सिंह ने ब्यूरो को बताया कि उसने पंजावा को 22 अक्टूबर को पहले ही 2.5 लाख रुपये दे दिए थे लेकिन पंजावा फैसले की कॉपी देने के लिए और 50 हजार रुपये मांग रहा था।
मेजर सिह ने इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो में मामले की शिकायत की और यह सारा जाल बुना गया। विजिलेंस टीम ने पंजावा की टोयोटा इनोवा वाहन की जांच के दौरान गाड़ी से एक .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की है।
मुक्तसर जिले में बल द्वारा निषेधाज्ञा के आदेश का उल्लंघन कर हथियार ले जाने के जुर्म में उसके खिलाफ सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab SC Commission member arrested for bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab sc commission, sc commission member, arrested for taking bribe, sc commission member taking bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved