चंंडीगढ़।पंजाब पब्लिक रिलेशन आफिसर्ज एसोसिएशन ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के पूर्व एडीशनल डायरैक्टर गुलजार सिंह सोढी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्वर्गवासी गुलजार सिंह सोढी का गत दिवस लुधियाना में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। उन्होंने विभाग में 32 वर्ष सेवा निभाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब पब्लिक रिलेशन आफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह गिल,सीनियर उप- प्रधान प्रभदीप सिंह नत्थोवाल, जनरल सचिव इकबाल सिंह बराड़, चैयरपरसन सेनू दुग्गल, वाइस चेयरमैन उपिन्दर सिंह लांबा और प्रेस सचिव प्रीत कंवल सिंह ने सोढी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि गुलजार सिंह सोढी बहुत काबिल अधिकारी थे जिन्होंने प्रत्येक जि़म्मेदारी बखूबी सम्पूर्ण की थी। यहाँ यह भी बताने योग्य है कि गुलजार सिंह सोढी के बड़े सुपुत्र बी.एस.सोढी भी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में से ज्वाईंट डायरैक्टर के पद से सेवामुक्त हुए है।
एसोसिएशन द्वारा सोढी की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 3अप्रैल तक बढ़ाई गई
हाईकोर्ट में पुलिस ने कहा-अमृतपाल पुलिस हिरासत में नहीं है, भगोड़ा है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
कर्नाटक में बेरोजगारों और युवाओं के लिए राहुल गांधी ने किया क्या ऐलान, यहं पढ़ें
Daily Horoscope