• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Punjab Police Busts Drug Smuggling Module - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े होने का पता चला है। एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे पहले 23 मार्च को भी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी थी।
पंजाब डीजीपी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीमा पार खेप की तस्करी में पाकिस्तान स्थित एक तस्कर और विदेश में स्थित एक हैंडलर का हाथ था। अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। डीजीपी ने कहा था कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने और नशीले पदार्थों से मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके पहले 22 मार्च को पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। तीन आरोपियों को 24.5 किलोग्राम हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन और दो कारों के साथ गिरफ्तार किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Police Busts Drug Smuggling Module
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab police, drug smuggling module, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved