चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जेटली का शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, "यह सुनकर बेहद दुख हुआ कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी का निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जेटली का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
खट्टर ने ट्वीट किया, "उन्होंने एक कुशल वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके जाने से भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा खालीपन आया है, जो लंबे समय तक नहीं भरेगा।"
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope