• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पंजाब सरकार रोजगार देने के लिए गरीब नौजवानों की पहचान करने की कोशिशों को और तेज करेगी: मुख्यमंत्री

चमकौर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी सरकार की अहम और महत्वपूर्ण स्कीम ‘घर घर रोजगार और कारोबार मिशन ’ को ओर बढ़ावा देते हुए शनिवार को ऐलान किया कि बेरोजग़ारों को नौकरी देने के लिए गाँवों में रहते अति गरीबों की पहचान करने की कोशिशों को और तेज़ करेगी और सरकार द्वारा सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की ग्रुप सी की नौकरियों के इम्तिहानों के लिए उम्मीदवारों को तैयार करने के लिए मुफ़्त कोचिंग दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ‘10 बेरोजग़ार प्रति गाँव’ प्रयास के अंतर्गत हर गाँव में 10 अति गरीबों की पहचान करके उनको रोजग़ार दिया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि अब तक 1,34,104 बेरोजग़ार नौजवानों की पहचान की गई है जिनमें से 32,420 को प्राईवेट क्षेत्र में नौकरी मिली और 12,114 का सफलतापूर्वक कौशल प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ। मुख्यमंत्री आज यहाँ धार्मिक और ऐतिहासिक शहर चमकौर साहिब में राज्य में लगाए गए पाँचवें रोजग़ार मेलों के समापन के मौके पर नौकरियाँ /स्व -रोजग़ार /कौशल प्रशिक्षण के लिए चुने गए 1,16,556 नौजवानों में से कुछ चुनिंदे नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने आए थे। इस मौके पर उन्होंने सफल हुए विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की जिनमें से अधिकतर को इन रोजग़ार मेलों के दौरान 20,000 रुपए प्रति माह का पैकेज मिला है।
रोजग़ार मेलों को नौजवानों के रौशन भविष्य के लिए बड़ा मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से ऐसे नौजवानों को 10,000 रुपए प्रति माह पर नौकरी मिली है जिन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इस तरह विद्या छोडऩे वाले नौजवानों को बेरोजग़ारी के चक्कर में से बाहर निकालने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने खुद अपना समय याद करते हुए बताया कि उन्होंने सेना में केवल 325 रुपए के वेतन पर अपनी नौकरी की शुरुआत की थी और साथ 50 रुपए समुद्र तल से और ज्यादा ऊँचाई (हाई ऐल्टीच्यूड) पर काम करने का अतिरिक्त भत्ता मिलता था।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रोजग़ार मेलों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अगस्त-सितम्बर 2017 से शुरू हुई इस मुहिम के अंतर्गत अब तक 10.70 लाख प्लेसमेंट/भर्ती/स्व-रोजग़ार का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। प्राईवेट क्षेत्र जो सरकार की निवेश और उद्योग समर्थकी नीतियों स्वरूप उत्साह से भरा हुआ है, ने 3.75 लाख उम्मीदवारों को भर्ती किया है जबकि 40,000 को सरकार द्वारा खाली पोस्टों अधीन भर्ती किया गया है। बाकियों को स्वरोजग़ार के काबिल बनाया गया।
मुख्यमंत्री ने रोजग़ार मेलों की बढ़ती विकास दर पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि पहले मेले में 5 प्रतिशत से लेकर पाचवें मेले तक 56 प्रतिशत सफलता मिली है जोकि उम्मीदवारों और अच्छे कौशल की खोज कर रही कंपनियों के बढ़ते उत्साह का निष्कर्ष है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab government will intensify efforts to identify poor youth in villages for employment: Captain Amarinder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister captain amarinder singh, giving employment, identification of villages, poor youth, efforts intensified, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved