• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब सरकार केजरीवाल और सिसोदिया की आवभगत में मस्त और पूरा प्रदेश त्रस्त : तरुण चुघ

Punjab Government Preoccupied with Feting Kejriwal and Sisodia While the Entire State Suffers: Tarun Chugh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पंजाब के सीएम कभी मीडिया हाउस को दबाते हैं, कभी यूट्यूबर को दबाते हैं तो कभी झूठे आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस स्टेशन पर 22 धमाके हो चुके हैं, रॉकेट लॉन्चर से पुलिस मुख्यालय पर हमला होता है। गुरुद्वारे, मंदिरों पर बम फट चुके हैं, गोलियां चल चुकी हैं, पुलिस वालों को पीटा जा रहा है, कानून व्यवस्था फेल है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केजरीवाल और सिसोदिया की आवभगत में मस्त है और पूरा पंजाब त्रस्त है। ड्रग माफिया को न रोक पाना, 'युद्ध नशे के विरुद्ध' का फेल होना और पंजाब की बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था से लोग परेशान हैं। आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे।
वहीं, दिलजीत दोसांझ के पीए पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी। भगवंत मान के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह पिछला सबूत तो दे नहीं पाए, सबूत दें या झूठ बोलना बंद कर दें। दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुद ही पोस्ट किया और वीडियो जारी किया। दबाव कौन डाल रहा है?
पीएम मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील पर तरुण चुघ ने कहा कि देश तैयार है। देश के रिजर्व मौजूद हैं, लेकिन देश में विदेशी चीजों का कम इस्तेमाल हो और स्वदेशी का उपयोग अधिक हो, देश अनुशासन में रहे, इसलिए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है। सभी इसका स्वागत कर रहे हैं। पाकिस्तान की भाषा और विदेशी टूलकिट पर नागिन डांस करने वालों को कोई नहीं रोक सकता।
नीट पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है, जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Government Preoccupied with Feting Kejriwal and Sisodia While the Entire State Suffers: Tarun Chugh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarun chugh, bhagwant mann, punjab politics, bjp statement, law and order punjab, drug issue punjab, neet paper leak, political attack india, chandigarh news, punjab government criticism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved