• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के ईटीटी शिक्षकों का प्रदर्शन, कहा- हम पढ़े-लिखे टीचर, प्रदर्शन करना अच्छा नहीं लगता

Punjab ETT teachers protest, saying, We are educated teachers, protesting doesnt feel right. - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब के एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित सिसोदिया हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 180 ईटीटी टीचर अपनी भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं। ये टीचर 2016 की भर्ती से जुड़े विवाद और उसके बाद बहाली को लेकर सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रही एक टीचर ने आईएएनएस से कहा, "हम यहां सिर्फ यही आग्रह करने आए थे कि एक के बाद एक मीटिंग हो रही हैं, तो कृपया हमारे मुद्दे को हल कर दीजिए। आप भी शांति से रहें और हम भी शांति से रहें। हमें भी यहां आकर इस तरह प्रदर्शन करना अच्छा नहीं लगता। आखिर हम पढ़े-लिखे टीचर हैं लेकिन कहीं न कहीं हमें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मजबूर किया गया है। सरकार से मेरा निवेदन है कि कृपया हमारे मुद्दे को हल कर दें ताकि हम अपने घर लौट सकें। अभी तक मीटिंग नहीं हुई है।"
टीचरों का कहना है कि वे बार-बार मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला है। बता दें कि पंजाब में ईटीटी टीचर अपनी 2016 की भर्ती और उसके बाद बहाली से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में लगभग 180 ईटीटी टीचरों की भर्ती हुई थी। बाद में चयन प्रक्रिया में खामियों का हवाला देते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया।
हालांकि बहाली के बाद भी उनकी नौकरी से जुड़े कई मुद्दे अधूरे हैं, जिसको लेकर वे लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। टीचरों का कहना है कि वे शांति से अपनी बात रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करे ताकि वे अपने घर लौट सकें और स्कूलों में पढ़ा सकें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab ETT teachers protest, saying, We are educated teachers, protesting doesnt feel right.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab ett teachers protest, punjab ett teachers, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved