• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस सुनिश्चित करने के लिए डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Punjab: DGP holds review meeting with senior officers to ensure peaceful Independence Day - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस समीक्षा बैठक में एसएएस नगर में रूपनगर रेंज (रूपनगर, सहिबजादा अजीत सिंह नगर और फतेहगढ़) के अधिकारी शामिल हुए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले आज एसएएस नगर में रूपनगर रेंज (जिसमें रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेंज-लेवल की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पोस्ट में आगे लिखा गया, "पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की, उनके सुझाव सुने और उन्हें सतर्क, आत्मविश्वास से भरे रहने और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखें, विजिबल पुलिसिंग सुनिश्चित करें और किसी भी नई चुनौती का तेजी और मजबूती से सामना करें।"
डीजीपी ने लिखा, "पंजाब पुलिस पूरे राज्य में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।"
इससे पहले सोमवार को डीजीपी ने लुधियाना का दौरा किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उन्होंने बताया, "अमृतसर और जालंधर में समीक्षा समीक्षा पूरी करने के बाद लुधियाना का दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस से पहले लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और लुधियाना रेंज के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।"
डीजीपी गौरव यादव की ओर से लिखा गया था, "स्वतंत्रता दिवस के लिए पुलिसिंग योजना की समीक्षा की, जिसमें पुलिस की मौजूदगी और असरदार तैनाती, समारोह स्थलों और लोगों के जमा होने वाली जगहों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। हमारी पुलिसिंग सक्रिय और लोगों पर केंद्रित होनी चाहिए और हर स्थिति के लिए तैयार रहनी चाहिए, ताकि नागरिक पूरे भरोसे, गर्व और सुरक्षा की भावना के साथ हमारे राष्ट्रीय पर्व को मना सकें। पंजाब पुलिस एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: DGP holds review meeting with senior officers to ensure peaceful Independence Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day, punjab, dgp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved