• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवंत मान सरकार के खिलाफ पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग

Punjab Congress Protests Against Bhagwant Mann Government, Demands Hike in Daily Wages - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की तरफ से मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार बस नाटक कर रही है।ट अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों की भागीदारी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले किया गया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "हम मजदूरों को विधानसभा ले जा रहे हैं, ताकि हम (पंजाब सरकार को) उनकी मांगें सुना सकें।" उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस तो बस एक बहाना है। अगर सरकार मजदूर दिवस मना रही है, तो मजदूरों की मांगों पर ही टिके रहे। मजदूरों की यही मांग है कि महंगाई को देखते हुए उनकी मजदूरी बढ़ाई जाए, लेकिन सरकार मजदूरी नहीं बढ़ा रही है।
एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा, "इसके पीछे एक रणनीति नजर आती है। वे विश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। चाल यह है कि वे हमें एक बार वहां बुलाएंगे और विश्वास प्रस्ताव ले आएंगे, क्योंकि उनके मन में यह डर है कि राघव चड्ढा और कई राज्यसभा सांसद चले गए हैं और कहीं ये विधायक भी न चले जाएं।"
वड़िंग ने कहा कि सत्ता पक्ष के मन में यही डर है कि अगर वे विश्वास प्रस्ताव ले आते हैं, तो उनका काम छह महीने तक चलता रहेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "हम यह नहीं कह रहे कि हम सरकार गिराना चाहते हैं या उनके पास बहुमत नहीं है, लेकिन हर कोई जानता है कि उनके (सत्ता पक्ष) अंदर किस तरह की चिंता पनप रही है।"
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरी बढ़ाने के लिए इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार सिर्फ नाटक कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Congress Protests Against Bhagwant Mann Government, Demands Hike in Daily Wages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab congress protests against bhagwant mann government, punjab congress, bhagwant mann government, bhagwant mann, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved