चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक
डा. गुरचरन सिंह कालकट की निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 92 वर्ष के
डा. कालकट आज दोपहर पी.जी.आई.एम.ई.आर. में बीमारी के बाद स्वर्ग सिधार गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. कालकट राज्य में हरित
क्रांति लाने के अलावा कृषि के क्षेत्र में बहुत से मिसाली सुधार लाने में
अग्रणीय थे। उन्होंने कृषि सैक्टर में समूचे विकास को यकीनी बनाने के लिए
डा. कालकट के विलक्षण योगदान को याद किया।
पंजाब राज्य किसान आयोग के संस्थापक चेयरमैन, पंजाब कृषि यूनीवर्सटी
लुधियाना के पूर्व वायस चांसलर और पद्म श्री पदन विजेता डाक्टर कालकट की
शानदार सेवाओं को याद करते हुए कैप्टन अमरिंंदर सिंह ने कालकट ने अपने
समूचे जीवन के दौरान किसानों के कल्याण और खुशहाली के लिए अथक काम करने के
अलावा कृषि उत्पादन में मानक और उच्च उत्पादन के वृद्धि के लिए नई कृषि
प्रणालियो को लागू किया।
दुखी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दुख सांझा
करते हुए कैप्टन अमरिंंदर सिंह ने दिवंग्त आत्मा की शांंित के लिए परमात्मा
के आगे अरदास की।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope