चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिनों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर दोबारा विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव में अपने समर्थन और कठोर मेहनत से पार्टी को अच्छे परिणाम देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पर विश्वास जताने के लिए, धन्यवाद, पंजाब। मैं पंजाब को पहले स्थान पर लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 13 में से आठ लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को दो-दो सीटें मिलीं जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
(आईएएनएस)
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई फटकार : पूछा-कोटा में ही क्यों आत्महत्या? इसको रोकने के लिए अब तक क्य किया?
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 769 अंक उछला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के साथ, नहीं होनी चाहिए राजनीति : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope