• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के मुख्य सचिव के पिता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

Punjab Chief Secretary father passes away, Chief Minister expressed condolences - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रोफेसर बी. सी. वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वर्मा चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे थे। वह 89 वर्षों के थे और अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. बी. सी. वर्मा के चले जाने से समूचे परिवार को बड़ी क्षति हुई है। भगवंत सिंह मान ने प्रोफेसर वर्मा को प्रसिद्ध शिक्षाविद् बताया जो मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित थे। उन्होंने कहाकि वह एक महान शख्सियत और विलक्षण गुणों वाले मनुष्य थे। उन्होंने कहा कि प्रोसेसर बी सी वर्मा द्वारा दिखाए मार्ग के कारण समूचे परिवार ने अपने जीवन में बुलन्दियों को छूआ और समर्पित होकर मिशनरी भावना के साथ देश की सेवा कर रहा है। दुःखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए भगवंत सिंह मान ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Chief Secretary father passes away, Chief Minister expressed condolences
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab chief minister, bhagwant singh mann, chief secretary anurag verma, professor b c verma, demise, brief illness, 89 years old, two sons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved