• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैप्टन अमरिंदर सिंह की घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी, अश्वनी शर्मा ने अस्पताल में जाकर ली सेहत की जानकारी

Punjab: Captain Amarinder Singh undergoes successful knee replacement surgery, Ashwani Sharma visits hospital to inquire about his health - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कैप्टन साहिब की सेहत का हाल जाना और जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कैप्टन अमरिंदर सिंह को पिछले कुछ दिनों से घुटनों में लगातार दर्द की शिकायत थी। 9 फरवरी को उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 10 फरवरी को उनकी घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक हुई। सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में निगरानी के लिए शिफ्ट किया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और उनकी हालत अब स्थिर है और वे रिकवरी के दौर में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है। अश्वनी शर्मा ने मुलाकात के दौरान कैप्टन साहिब से उनकी तबीयत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवा भावना, अनुभव और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहा है। इस मुश्किल समय में पूरा भाजपा परिवार कैप्टन साहिब और उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"
शर्मा ने परमात्मा से अरदास की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं, लंबी उम्र और अच्छी सेहत प्राप्त करें और दोबारा जनता की सेवा में सक्रिय रूप से लौट आएं। उन्होंने कहा, "कैप्टन साहिब की मजबूत इच्छाशक्ति और अनुभव पंजाब की राजनीति के लिए बहुत जरूरी है। हम सब उनकी शीघ्र वापसी की कामना कर रहे हैं।"
पार्टी के कई अन्य नेता, जैसे हरियाणा के मंत्री अनिल विज और अन्य, भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलता की जानकारी ले चुके हैं। कैप्टन साहिब की रिकवरी तेजी से हो रही है और जल्द ही वे अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौट सकते हैं।
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के प्रमुख चेहरे हैं। उनकी सेहत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता थी, लेकिन अब सुधार की खबरों से राहत मिल रही है। भाजपा पंजाब ने आधिकारिक तौर पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Captain Amarinder Singh undergoes successful knee replacement surgery, Ashwani Sharma visits hospital to inquire about his health
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: captain amarinder singh, ashwani sharma, bjp punjab, fortis hospital mohali, knee replacement surgery, punjab former chief minister, health update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved