चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को 15वीं पंजाब विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने की मंजूरी दे दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में यहां उनके सरकारी आवास पर वर्चुअल कैबिनेट बैठक के दौरान इस आशय का निर्णय लिया गया।
इस बात का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल को संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (बी) के अनुसार राज्य विधानसभा को भंग करने का अधिकार है।
यह कदम एक संवैधानिक आवश्यकता होने के कारण अब 16वीं पंजाब विधानसभा (विधान सभा) के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में समग्र विकास और शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने आने वाली सरकार को भी बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह लोगों से किए गए वादों को गंभीरता से लागू करेगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय जैसे बिजली की दरों में कमी, तेल पर वैट कम करना, रेत और बजरी की दरों को कम करना अगली सरकार द्वारा जारी रखा जाएगा।
--आईएएनएस
भाजपा ने जारी किया वीडियो, विभाजन के लिए कांग्रेस, कम्युनिस्ट को जिम्मेदार ठहराया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय, यहां देखें
मध्यप्रदेश की 80 फीसदी से ज्यादा 'शहर सरकार' पर भाजपा का कब्जा
Daily Horoscope