चंडीगढ़। पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निशानेबाजी के अंडर 21 वर्ग में पंजाब ओवर ऑल चैम्पियन बना। पंजाब ने बुधवार को चार पदक जीते जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे। यह चारों पदक निशानेबाजी के अंडर 21 वर्ग में आए। पंजाब द्वारा आज जीते पदकों को मिलाकर अब तक जीते पदकों की संख्या 57 हो गई जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। यह जानकारी खेलो इंडिया गेम्ज़ में पंजाब के स्टेट स्पोट्र्स मैनेजर श्री गुरलाल सिंह रिआड़ ने दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिआड़ ने बताया कि गुरनिहाल सिंह गरचा ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। सिमरन ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग में रजत पदक जीता। अभय सिंह सेखों ने अंडर 21 के स्कीट शूटिंग और अर्जुन सिंह चीमा एवं प्रदीप कौर ने अंडर 21 के एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक जीते।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope