• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या का मुख्य आरोपी बादल मुठभेड़ में ढेर

Punjab: Badal, the main accused in the murder of RSS worker Naveen Arora, killed in an encounter - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बादल उर्फ बंटी को बुधवार देर रात जलालाबाद क्षेत्र के एक श्मशान घाट के पास मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी और आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए इस इलाके में दबिश दी थी, लेकिन जैसे ही पुलिस ने श्मशान घाट के पास पहुंचकर घेराबंदी की, बादल और उसके दो साथी पुलिस पर गोली चलाने लगे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे बादल को गोली लगी और वह ढेर हो गया। इस दौरान मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को फिरोजपुर सिटी में आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों—काली, हर्ष और कनव—को गिरफ्तार कर लिया था। काली की गिरफ्तारी के वक्त भी मुठभेड़ हुई थी, जबकि बुधवार की रात पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर बादल वासी फिरोजपुर को काबू किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को जलालाबाद के माहमूजोईया श्मशान घाट में छिपाया गया है, जहां आज मुठभेड़ हो गई।
15 नवंबर को फिरोजपुर शहर के मोची बाजार इलाके में यूको बैंक के पास दो अनजान युवकों ने दिनदहाड़े आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी।
हत्या वाले दिन चार आरोपी एक्टिव थे। हत्या में कनव, हर्ष, बादल, जतन काली निवासी बस्ती भट्टियां वाली व एक शूटर शामिल थे। नवीन की हत्या करने की योजना आरोपी कनव के जन्मदिन वाले दिन 13 नवंबर को उसके घर पर बैठकर बनाई गई थी। इस काम के लिए जतन काली ने अपने साथियों को एक लाख रुपए देने की बात कही थी। 15 नवंबर की रात बादल और शूटर ने नवीन की गोली मारकर हत्या कर दी। इन दोनों को भागने में कनव और हर्ष ने भूमिका निभाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Badal, the main accused in the murder of RSS worker Naveen Arora, killed in an encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab- badal, main accused, murder, rss, worker, naveen arora, killed, encounter, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved