• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : फिरोजपुर सेक्टर से 17 किग्रा हेरोइन, पिस्तौल बरामद

Punjab: 17 kg heroin, pistol recovered from Ferozepur Sector - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर सेक्टर से 17 किलोग्राम हेरोइन, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिरोजपुर सेक्टर में करमा सीमा चौकी (बीओपी) इलाके में की गई तलाशी के दौरान यह बरामदगी हुई। चंडीगढ़ से फिरोजपुर सेक्टर करीब 300 किमी दूर है। बीएसएफ जवानों ने रविवार सुबह सीमा सुरक्षा बाड़ के सामने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। हालांकि, सीमा क्षेत्र में घना कुहरा होने के नाते जवानों ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान 17 किग्रा हेरोइन, पाकिस्तान निर्मित एक पिस्तौल व एक हथियार, तीन मैगजीन व अन्य सामग्री बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई हेरोइन का मूल्य 85 करोड़ रुपये है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: 17 kg heroin, pistol recovered from Ferozepur Sector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: recovered, heroin, pistol, ferozepur sector, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved