चंडीगढ़ । मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद पंजाब में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। फिल्म तीन जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी लेकिन दो दिन बाद इसे हटा लिया गया। अब विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, छात्रों, वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे दोबारा रिलीज करने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह केवल एक फिल्म का मामला नहीं बल्कि इतिहास, मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा प्रश्न है।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह ने कहा कि इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनके अनुसार पहले फिल्म पर बड़ी संख्या में कट लगाने की बात कही गई थी लेकिन अंततः यह 'सतलुज' नाम से रिलीज हुई। इसके बावजूद अचानक फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि यदि फिल्म किसी धर्म, समुदाय, कानून व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं थी, तो उसे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी। उनके अनुसार फिल्म पंजाब के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर और मानवाधिकार से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को सामने लाती है। इसलिए इसे फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंजीत सिंह ने कहा कि इस आंदोलन में केवल किसी एक समुदाय के लोग शामिल नहीं हैं। प्रदर्शन में प्रोफेसर, वकील, शिक्षक, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, हिंदू, मुस्लिम, सिख और गैर-पंजाबी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोग सच को जानना चाहते हैं और इतिहास को छिपाने की कोशिश केवल असंतोष और आक्रोश को जन्म देती है। उनके मुताबिक किसी भी समाज में शांति तभी कायम रह सकती है, जब लोगों को इतिहास और तथ्यों की जानकारी मिले।
इस विरोध प्रदर्शन में गुरदासपुर जिला अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ. प्यारेलाल गर्ग भी शामिल हुए। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में वरिष्ठ सर्जन के रूप में कार्य किया। उस समय उनके पास गोलीबारी, हिंसा और अन्य घटनाओं से जुड़े पोस्टमार्टम के कई मामले आते थे। डॉ. गर्ग ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा ने भी कथित तौर पर इसी तरह के दस्तावेजी और वैज्ञानिक तरीके से उन मामलों की पड़ताल की थी, जिनमें अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार और कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोप सामने आए थे।
उन्होंने बताया कि खालड़ा ने श्मशान घाटों के रजिस्टर, सरकारी रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध दस्तावेजों का अध्ययन कर तथ्यों को एकत्र किया और अपनी जांच आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि उस समय पंजाब में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने और कथित फर्जी मुठभेड़ों को लेकर चर्चाएं थीं। खालड़ा ने इन मामलों से जुड़े रिकॉर्ड उजागर किए। इसके बाद एक दिन उन्हें भी गायब कर दिया गया।
डॉ. गर्ग का कहना है कि यदि ऐसे किसी ऐतिहासिक या सामाजिक विषय पर फिल्म बनाई गई है तो उसे जनता के सामने आने देना चाहिए। उनके अनुसार लोग स्वयं तय कर सकते हैं कि फिल्म में क्या दिखाया गया है और उससे क्या सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों से लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि न्याय की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है और सच्चाई तक पहुंचने में दस्तावेजों तथा कानूनी जांच की क्या भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में समय लग सकता है लेकिन यदि किसी मामले को सही तरीके से लड़ा जाए तो अंततः न्याय संभव है। ऐसे विषयों को लोगों से छिपाने के बजाय खुलकर सामने लाना चाहिए, ताकि समाज इतिहास से सीख सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
डॉ. गर्ग ने यह भी कहा कि फिल्म को रोकना समाधान नहीं है। उनके अनुसार यदि किसी विषय पर मतभेद हैं तो उनका समाधान संवाद और तथ्यात्मक चर्चा के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इतिहास पर आधारित विमर्श को स्थान मिलना चाहिए।
उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे को चुनावी राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार अलग-अलग दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जबकि यह पंजाब के इतिहास, समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे और इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों पर खुली चर्चा हो सके।
--आईएएनएस
शिवांगी जोशी ने पढ़ी थी कुशल टंडन संग उनकी चैट, 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने किया खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप : मोरक्को का सफर खत्म, 2-0 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस
पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
कब्ज के इलाज में PEMF थैरेपी अधिक कारगर, जानिए, ये कैसे काम करती है
एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में 20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत
अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार
राम नाम के बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
मां कल्याणी देवी मंदिर में शीतला अष्टमी की विशेष पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राशिफल 9 जुलाई : तुला और मकर राशि के लिए प्रगति के संकेत, सिंह राशि के जातकों को अनावश्यक खर्च से रहना होगा सावधान
राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?
चंद्रमा का मेष राशि में होगा प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
बल्लेबाजों का फिर निराशाजनक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार जीती टी20 सीरीज
9 जुलाई का पंचांग: नए कार्य की शुरुआत करना उत्तम, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त
10 जुलाई का पंचांग: योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का होता है नाश
विंबलडन: ओस्टापेंको-अरेवालो की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड डबल्स का खिताब
राशिफल 10 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, धन और प्रेम जीवन के संकेत
स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग का तांडव : 12 लोगों की मौत, 23 लापता, हताहतों में ब्रिटिश नागरिक भी शामिल

राम मंदिर ट्रस्ट मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

133 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक फ्रॉड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में कई ठिकानों पर छापेमारी
राशिफल 10 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, धन और प्रेम जीवन के संकेत
शिवांगी जोशी ने पढ़ी थी कुशल टंडन संग उनकी चैट, 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने किया खुलासा
'धमाल 4' (फिल्म रिव्यू): खजाना ढूंढने का एक बड़ा, जोरदार और बेहद मजेदार खेल, जो पूरे परिवार को खूब हंसाएगा!
उर्वशी ढोलकिया बर्थडे स्पेशल : सिंगल मदर से टीवी की आइकॉनिक विलेन तक का सफर
'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
'मैं प्यार के मामले में बहुत बदकिस्मत हूं', गौरव खन्ना से अलगाव के बीच आकांक्षा चमोला ने दिया बयान
'जब वन प्लस वन का अर्थ 11 हो', एनिवर्सरी पर शाहिद कपूर के लिए मीरा राजपूत का खास पोस्ट
बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
विन डीजल ने याद किया अपना सफर, बोले-मैं न्यूयॉर्क का बस एक किस्मत वाला बच्चा हूं
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
'रहूं मैं तेरे रूबरू' का दमदार ट्रेलर रिलीज! प्यार, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमाई सफर के लिए हो जाइए तैयार
लॉस एंजिल्स में भाषा से जुड़ी चुनौतियों पर बोलीं सना सईद, 'सुना जाना सबसे जरूरी होता है'
कुब्रा सैत ने रणवीर सिंह को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा - "BAN-ter Forever!"
अंशुला कपूर ने दुल्हन बनकर पहना दिवंगत मां का 42 साल पुराना दुपट्टा; 'बाकी सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द तैयार किया गया'
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
वर्क फ्रॉम होम या बारिश का जादू? नुसरत भरूचा का मजेदार पोस्ट हुआ वायरल
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब
देखें आज 11/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope