चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ दिल्ली आए पार्टी के विधायकों के साथ कपूरथला हाउस में संवाद किया। उन्होंने कहा कि चार साल बाद भी पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी है। भगवंत मान सरकार के कामों से लोग बेहद खुश हैं और फिर सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। पंजाब में मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस, शानदार सड़कें, पिंडों में 3100 खेल के मैदान, खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा। पंजाब में पहली बार इतने काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था और अब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे। पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की है। पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे।
राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब के ‘‘आप’’ विधायकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने 4 साल हो गए हैं। अब विधानसभा चुनाव के महज 10 महीने बचे हैं। चुनाव के आखिरी साल में ऐसा बहुत कम सरकारें होती हैं कि उस राज्य के लोग अपनी सरकार की तारीफें कर रहे हों। कहा जाता है कि चार साल बाद एंटी इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) बहुत हो जाती है। लेकिन 4 साल बाद आज पंजाब के हर पिंड व मोहल्ले में एंटी इंकम्बेंसी नहीं है, बल्कि प्रो-इंकम्बेंसी है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। पंजाब के लोग दिल से पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं। पंजाब में 44 हजार किलोमीटर शानदार सड़कें बन रही हैं। अब तक 9 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं और अगले एक-दो महीने में सारी सड़कें बन जाएंगी। इतनी शानदार सड़कें आजतक पंजाब में कभी नहीं बनीं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शहरों में गली-गली के अंदर सड़कें व गलियां बन रही हैं। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पिंडों में शानदार 250 खेल के मैदान का उद्घाटन किया है। पंजाब ने देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी पैदा किए। अच्छे खिलाड़ी तब निकले, जब सरकारें उनकी कोई मदद नहीं करती थीं। हम मान सरकार हर पिंडों में शानदार खेल के मैदान बना रही है। पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे। इस तरह पंजाब के हर गांव के अंदर बच्चों को खेल का मैदान मिलेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी गंदे तालाबों की सफाई करा दी गई है। हर खेत के अंदर सिंचाई का पानी भेजा जा रहा है। किसानों को खेती की जरूरत के लिए दिन में बिजली मिलने लगी है। पिछली सरकारों में रात के 3 बजे बिजली आती थी और किसान को रात में जागने के लिए मजबूर होना पड़ता था। बिजली मुफ्त हो गई, 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस हो गया, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इतने सारे काम अब तक पंजाब में किसी भी सरकार ने नहीं किया। पिछले सरकार हमेशा कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है, क्योंकि हमारी ईमानदार सरकार है। हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में बहुत बड़ा संकट छाया हुआ है। भाजपा ने जनतंत्र को हाइजैक कर लिया है, जनतंत्र की हत्या कर दी है। पूरे देश में कोई भी पार्टी जीत कर आ जाए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद ये ईडी-सीबीआई और पैसे से उस पार्टी के विधायक तोड़ लेते हैं, पार्टियां तोड़ लेते हैं, जेल भेज देते हैं और सरकारें गिरा देते हैं। जीतने के लिए ये लोग वोट काट देते हैं, अपना वोट जोड़वा देते हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव का आया परिणाम कोई चुनाव नहीं था। पिछले 3-4 महीने से हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के अंदर तांडव चल रहा है। इसी तरह इन्होंने बिहार, महाराष्ट्र में किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गया, उससे पहले नई दिल्ली विधानसभा में 1 लाख 48 हजार वोट थे। जब मैं लौट कर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। इन्होंने करीब 6 महीने के अंदर 42 हजार वोट कटवा दिया। पिछली बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैं 30 हजार वोट से जीता था। इन्होंने 42 हजार वोट कटवा दिए और इस बार मैं 3 हजार वोट से हार गया। विपक्ष कैसे जीत सकता है, जब उसके सारे वोट कटवा देंगे। आज पूरे देश के अंदर यही तांडव चल रहा है। आज देश के जनतंत्र के उपर संकट है। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान करके हमें आजादी दिलाई थी, आज उस आजादी पर सकंट खड़ा हो गया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मई 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी। उस दौरान ‘मोदी जी की आंधी’ चल रही रही थी। उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड समेत जहां भी चुनाव हुए ये लोग जीतते चले गए। फिर फरवरी 2015 में दिल्ली का चुनाव हुआ और 70 में से सिर्फ 3 सीट भाजपा की आई। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा बने तो उन्होंने अपना अश्वमेघ का घोड़ा छोड़ा कि यह घोड़ा जहां जाएगा, वो भगवान राम की जमीन हो जाएगी। भगवान श्रीराम के दोनों बच्चों लव-कुश के मंदिर अमृतसर में है। जब वहां भगवान श्रीराम का घोड़ा पहुंचा, तो दोनों बच्चों ने घोड़े को रोक लिया। तब से कहा जाता है कि अश्वमेघ का घोड़ा रोकने वाले लव-कुश थे। इसी तरह, आम आदमी पार्टी और दिल्लीवालों ने 2015 में मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रोका था। वरना मोदी जी का घोड़ा चलता जा रहा था।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी मोदी जी की आंधी चल रही है। ये लोग असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली जीत गए। हर तरफ जीतते जा रहे हैं, अगले साल फरवरी में पंजाब के चुनाव होंगे। पंजाब में न सिर्फ मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रूकेगा, बल्कि पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी और पंजाबी ही मोदी सरकार का अंत करेंगे। पंजाब का चुनाव मोदी जी का आखिरी चुनाव होगा। यह मेरा दिल कहता है। ये सब कैसे होगा, मुझे नहीं पता है। आम आदमी पार्टी पंजाब तो जीतेगी। लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। घर-घर जाकर पंजाब के लोगों को बताना होगा कि भाजपा पंजाब और पंजाबियों से नफरत करती है। केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लिए एक भी काम नहीं किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में इनकी सरकार है। आरडीएफ में पंजाब सरकार को डबल पैसा दे देते, लेकिन ये लोग पंजाबियों का हक भी छिन रहे हैं। ये कह रहे हैं कि पंजाब में सरकार बनी तो पंजाब का सारा पानी हरियाणा को दे देंगे। भाखड़ा नहर, चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी भी हरियाणा को दे देंगे। सबसे बड़ी बात, अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो तीनों कृषि कानून पंजाब के अंदर लागू कर देंगे। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार आ गई तो पूरे पंजाब को तहस नहर कर देंगे। पंजाब को रौंद डालेंगे। लेकिन इनकी इतनी भी औकात नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक भारत पर किसी ने भी आक्रमण किया, वह पश्चिम से आया और पंजाब ने अपन खून बहाकर उनको रोका, लेकिन इस बार देश के अंदर से एक दुश्मन पैदा हुआ है, इनको भी पंजाब के लोग अपने तन, मन, धन से रोकेंगे। हम सब को मिलकर इन्हें रोकना है और देश को अपना जनतंत्र वापस दिलाना है। बाबा साहब के संविधान को वापस लागू कराना है। यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। यह पंजाब और पंजाबियों की जिम्मेदारी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये 7 लोग जो हमें छोड़कर चले गए, भाजपा ने इनकी चोरी की है। यह 6 सीटें किसी के पिता जी की नहीं थी। यह छह सीट पंजाबियों की थी। पंजाब में भाजपा के 2 विधायक हैं और 6 राज्यसभा सदस्य हैं, ऐसा हो नही सकता। भाजपा ने पंजाब के लोगों की 6 राज्यसभा की सीट पर डाला है। पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे।
गुरु प्रदोष पर अभिजीत मुहूर्त के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी, नोट कर लें पंचक और राहुकाल
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
राशिफल 14 मई: शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों के करियर और रिश्तों में आएगा बदलाव, दोपहर बाद सोच-समझकर लें फैसले
राशा थडानी ने 'श्रीनिवास मंगापुरम' के अपने 'पसंदीदा गाने' 'मंगा मंगा' की मेकिंग को किया याद
मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई
राशिफल 13 मई 2026: श्रीहरि की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, कारोबार में होगी तरक्की, अधूरे कार्य होंगे पूरे
सुबह घर से निकलते ही दिख जाएं ये संकेत तो माना जाता है शुभ, दिनभर मिल सकती है सफलता और धन लाभ
तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप
प्रिया दत्त ने शेयर की परिवार संग पुरानी तस्वीरें, भाई संजय और पिता सुनील दत्त संग दिखी खास बॉन्डिंग
How Sector Trends Influence Share Prices of Housing Finance and Hospital Stocks in India
सोनल चौहान बर्थडे स्पेशल: इमरान हाशमी के अपोजिट 'जन्नत' से डेब्यू, फिर तमिल-तेलुगू फिल्मों में भी बिखेरा जलवा
रणबीर कपूर बने अयोध्या के नए निवासी, सरयू नदी के पास जमीन की रजिस्ट्री पूरी
वट सावित्री व्रत: 16 मई को रखा जाएगा अखंड सौभाग्य का महाव्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और धार्मिक महत्व
माधुरी दीक्षित नेने 59 साल की हुईं, जैकी श्रॉफ ने 'हमेशा खुश रहने' की दी शुभकामनाएं
पोलार्ड पर लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना, 'अभद्र भाषा' का इस्तेमाल करना पड़ा महंगा
तीन प्रोजेक्ट्स, तीन दुनिया: सम्युक्ता का 2026 लाइनअप अब तक का सबसे धांसू करियर मूव
'पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं', बैकग्राउंड में मराठी गीत के साथ डॉ. नेने ने शेयर किया माधुरी के लिए वीडियो
विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबर निराधार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाबंदियां लगाने का सवाल ही नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चाबहार बंदरगाह को भारत के लिए बताया ‘सुनहरा द्वार’

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी लेक्चरर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
राशिफल 15 मई: आज बदल सकते हैं करियर, रिश्ते और धन से जुड़े समीकरण, जानिए सभी राशियों का हाल
राशा थडानी ने 'श्रीनिवास मंगापुरम' के अपने 'पसंदीदा गाने' 'मंगा मंगा' की मेकिंग को किया याद
माधुरी दीक्षित नेने 59 साल की हुईं, जैकी श्रॉफ ने 'हमेशा खुश रहने' की दी शुभकामनाएं
'पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं', बैकग्राउंड में मराठी गीत के साथ डॉ. नेने ने शेयर किया माधुरी के लिए वीडियो
मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई
तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप
सोनल चौहान बर्थडे स्पेशल: इमरान हाशमी के अपोजिट 'जन्नत' से डेब्यू, फिर तमिल-तेलुगू फिल्मों में भी बिखेरा जलवा
प्रिया दत्त ने शेयर की परिवार संग पुरानी तस्वीरें, भाई संजय और पिता सुनील दत्त संग दिखी खास बॉन्डिंग
आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, बोले- 'कलाकार की मेहनत को कैमरों की चमक से न आंकें'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
शबाना आजमी ने शेयर की ‘दूसरी दुल्हन’ की यादें, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा 'महुआ', फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 16/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope