• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्रोन के जरिये नशे की तस्करी पर नकेल कसने की तैयारी, एंटी-ड्रोन सिस्टम का ट्रायल सफल

Preparations to crack down on drug smuggling through drones, trial of anti-drone system successful - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने ड्रोन के जरिए होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम का ट्रायल किया है। यह तकनीक सीमा पार से आने वाले ड्रग्स और हथियारों को रोकने में कारगर साबित हो सकती है। तकनीक का दायरा और ट्रायल प्रक्रिया कई कंपनियों ने इस एंटी-ड्रोन सिस्टम का डेमो दिया, जिनकी रेडियस क्षमता 10 किमी, 6 किमी और 4 किमी तक आंकी गई है। पंजाब सरकार अब विशेषज्ञों की कमेटी के जरिये इस पर अंतिम निर्णय लेगी। डीजीपी की अगुवाई में बनी एक्जामिनेशन कमेटी इन तकनीकों की समीक्षा करेगी और सबसे बेहतर कंपनी को हायर किया जाएगा।
बीएसएफ और एजेंसियों के साथ समन्वय
पंजाब पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर बॉर्डर पर ड्रोन क्रॉसिंग को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बना रही हैं। बीएसएफ का 50 किलोमीटर का ऑपरेशनल दायरा है, लेकिन अब तक ड्रोन के जरिये नशे की तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। पंजाब सरकार ने इस चुनौती को खुद स्वीकार किया है और 2nd लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में पुलिस को मजबूत करने की पहल की है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने जताई प्रतिबद्धता
पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि "ड्रोन के जरिये नशे और हथियारों की सप्लाई हमारी सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेना जरूरी है।"
डीजीपी गौरव यादव का बयान
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि "वॉर ऑन ड्रग्स" लगातार जारी है। ड्रोन क्रॉसिंग को रोकने में पंजाब पुलिस को 50% तक सफलता मिली है। हालांकि, केंद्र सरकार और बीएसएफ की जिम्मेदारी अधिक है, लेकिन पंजाब सरकार भी अपनी भूमिका निभा रही है।
नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
सरकार जल्द ही एंटी-ड्रोन सिस्टम को पंजाब पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पंजाब में ड्रग्स की तस्करी पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations to crack down on drug smuggling through drones, trial of anti-drone system successful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparations, drug, smuggling, through, drones, trial, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved