चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में गुरु नानक देवजी के 550वें प्राकश पर्व को मनाने के लिए करवाए गए समागमों और प्रबंधों के लिए दुनिया भर में वाह वाही लूटी है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्धी जानकारी 2 दिसंबर, 2019 को हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान साझा की, इसका श्रेय मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को दिया है, जिसके लिए समूची कैबिनेट द्वारा चन्नी का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कैबिनेट मीटिंग के दौरान लिए गए फैसले के अनुसार प्रकाश पर्व समागमों के बढिय़ा प्रबंधों के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अंरिन्दर सिंह ने तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार सृजन और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को प्रशंसा पत्र भेजा है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने पत्र में साल भर चलने वाले गुरू नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों की जि़म्मेदारी स. चन्नी को सौंपते हुए आशा अभिव्यक्ति है कि गुरु साहिब को समर्पित करवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए भी बढिय़ा प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब को समर्पित आरंभ किए गए विकास कार्य भी तारीख़ बद्ध मुकम्मल किए जाएंगे।
उधर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा उनमें दिखाए गए भरोसे और प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद किया है। स. चन्नी ने कहा कि गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व के समागमों को यादगारी बनाने के लिए सहयोग करने वाली समूची नानक नाम लेवा संगतों, पंजाब सरकार के सभी विभागों, निजी संस्थानों, राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक शख्सियतों का विशेष धन्यवाद किया है।
इसके साथ ही चन्नी ने भरोसा दिलाया कि इस साल गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जाने वाली गतिविधियों और विकास कार्य भी तारीख़ बद्ध पूरे कर लिए जाएंगे। मीटिंग के दौरान मंत्री चन्नी ने अधिकारियों की बढिय़ा करगुजारी के लिए धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि इस साल 550वें प्रकाश पर्व समागमों सम्बन्धी करवाई जाने वाली गतिविधियों की सफलता के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए।
कैबिनेट मंत्री चन्नी ने साथ ही कहा कि यदि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यदि सरकार के साथ मिलकर यह समागम मनाती तो दुनिया भर में सिखों की साख और बढऩी थी, परन्तु शिरोमणि अकाली दल ने अपने संकुचित राजसी हितों के कारण ऐसा नहीं होने दिया, जिससे शिरोमणि कमेटी की कार्यशैली पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
चन्नी ने एक बार फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को न्योता दिया है कि भविष्य में गुरु नानक देवजी को समर्पित करवाए जाने वाले समागमों के लिए सरकार का सहयोग करें जिससे गुरू साहिब का सर्वसाझेदारी का संदेश दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाया जा सके, जिससे दुनिया भर में समूचे पंजाबियों का मान बढ़ेगा।
इस मौके पर दूसरों के अलावा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सचिव हुस्न लाल, डायरैक्टर मालविन्दर सिंह जग्गी, संयुक्त डायरेक्टर लखमीर सिंह के अलावा विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope