चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के तबादलों के लिए अप्लाई पोर्टल खोल दिया है। शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि तबादले करवाने के इच्छुक अध्यापक 28 से 31 मार्च 2023 तक शिक्षा विभाग के ई-पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैंस ने बताया कि यह तबादले 2019 की टीचर ट्रांसफर पॉलिसी और 2020 की संशोधित पॉलिसी के अनुसार होंगे।
बैंस ने बताया कि तबादले केवल ऑनलाइन ही विचारे जाएंगे, जबकि ऑफलाइन विधि द्वारा प्राप्त आवेदन नहीं विचारे जाएंगे।
इसी तरह आवेदनकर्ता अध्यापक/कम्प्यूटर फेकल्टी/ नॉन टीचिंग स्टाफ जिनके विवरण सही पाए जाएंगे उनसे ही तबादले के लिए स्टेशन च्वाइस लिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि साल 2019, 2021 और 2022 के दौरान तकनीकी तौर पर लागू ना होने वाले तबादलों को रद्द करवाने का भी मौका दिया गया है।
मणिपुर सरकार ने दी चेतावनी, कहा- लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई
भाजपा ने यूपी की हारी 14 सीटों को जीतने की रणनीति पर किया मंथन
गोल्डी बरार से बहुत पहले बिंदी जोहल था भारतीय-कनाडाई अपराध सरगना
Daily Horoscope