• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

Pargat Singh on Punjab Congress CM candidate: No such thing; also responds to Bhagwant Mann - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसके साथ ही, परगट सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर भी पलटवार किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कि ‘पंजाब कांग्रेस में कार्यकर्ता कम, मुख्यमंत्री पद के दावेदार अधिक हैं।’ परगट सिंह ने आईएएनएस से कहा, “भगवंत मान को तर्क के साथ बात करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि भगवंत मान चिंता न करें, एक अच्छी टीम (कांग्रेस की टीम) आगे बढ़ेगी। हम जानते हैं कि पंजाब के लिए क्या करना है और हम पंजाब को बेहतर स्थिति में लाएंगे। उन्होंने अपने जवाब में कहा, “भगवंत मान को मैं जानता हूं और वह मुझे जानते हैं। एक कलाकार के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर वे मेरा सम्मान करते हैं। लेकिन पिछले पौने 5 सालों में आपने जो किया है, लोग उसके लिए जवाबदेही की मांग करेंगे।”
पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरे पर परगट सिंह ने कहा, "कोई ऐसी बात नहीं है। जो चुने हुए प्रतिनिधियों होंगे, वो सीएलपी का चयन करेंगे। स्वाभाविक रूप से यह हाई कमान के साथ बातचीत और चर्चा के बाद ही होगा।"
नवजोत सिंह सिद्धू को साथ लाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "वे मेरे अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान हैं। उनकी कई और भी जिम्मेदारियां हैं। वे शो भी कर रहे हैं और क्रिकेट से भी जुड़े हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे बीच का अंदरूनी मामला है। मैं उनका सम्मान करता हूं और वे मेरा सम्मान करते हैं।"
पंजाब में शिक्षा पर सवाल करने वाले विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को आम आदमी पार्टी से निकाले जाने पर परगट सिंह ने कहा, "यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है। वे शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिखाते थे। लेकिन उनके ही एक विधायक ने कहा कि शिक्षा के लिए सही इंतजाम नहीं हैं। दो घंटे के अंदर ही कार्रवाई हो गई, यह तानाशाही है। केजरीवाल पूरी तरह तानाशाह हैं। वे जो दिखाते हैं, असल में वैसे नहीं हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pargat Singh on Punjab Congress CM candidate: No such thing; also responds to Bhagwant Mann
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pargat singh, punjab congress, punjab cm candidate, bhagwant mann, punjab assembly elections, congress high command, clp leader, navjot singh sidhu, aam aadmi party, aap politics, punjab education, arvind kejriwal, punjab political news, chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved