• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती ज़मीन की इस साल बोली से 307 करोड़ आमदनी हुई, पिछले साल से 15 करोड़ आमदनी ज्यादा

Panchayat land this year got 307 crores of revenue - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगड़। पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा कृषि योग्य शामलाट जमीनों की बोली को पारदर्शी ढंग के साथ करवाने की दीं गई हिदायतें के निष्कर्ष के तौर पर इस साल 307 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। यह आमदन पिछले साल हुई आमदन से पाँच प्रतिशत अधिक हुई है। पंजाब में आज तक पंचायती ज़मीनें की हुई बोली से इस साल सबसे अधिक आमदनी हुई है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने इस संबंधी जानकारी देते बताया कि राज्य में 1,45,000 एकड़ कृषि योग्य पंचायती ज़मीन बोली के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले साल पंचायती ज़मीनें की बोली से 292 करोड़ रुपए कुल आमदनी हुई थी, जबकि इस साल पंचायती ज़मीनें की बोली से 307 करोड़ रुपए आमदन हुई है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल 20500 रुपए प्रति एकड़ आमदन के मुकाबले इस साल 22000 रुपए प्रति एकड़ आमदन हुई है। उन्होंनें साथ ही बताया कि राज्य भर में से प्रति एकड़ औसतन आमदन में से संगरूर जि़ला सब से अग्रणीय रहा, जहां औसतन आमदन 32000 हज़ार रुपए प्रति एकड़ से अधिक रही है। इसके अलावा मौजूदा साल में गुरदासपुर जि़ला औसत आमदन वृद्धि में आगे रहा, जहां बढ़ोतरी 15 प्रतिशत हुई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि कृषि योग्य पंचायती ज़मीनें की बोली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री जी की हिदायतें पर 50 एकड़ या इस से अधिक क्षेत्रफल वाली पंचायती ज़मीनें की बोली अधिक डिप्टी कमिशनर विकास की निगरानी अधीन करवाई गई।
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने पंचायत विभाग के आधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते पंचायतों को न्योता दिया है कि इस आमदन को गांवों की सर्वपक्षीय विकास के लिए पारदर्शी ढंग से खर्चा जाये। उन्होंने साथ ही कहा कि उच्च दर्जो के विकास कार्य करवाए जाएँ और यदि कोई अनियमितताएं डालीं गई तो सम्बन्धित के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchayat land this year got 307 crores of revenue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchayat land this year got 307 crores of revenue, पंजाब सरकार, punjab goverement, chandigarh latest news, chandigarh update news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved