• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारी सेना और क्रिकेटर से हर मोर्चे पर पाकिस्तान को मिल रही है करारी हार : आरपी सिंह

Pakistan is facing a crushing defeat on every front from our military and cricket: RP Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । टी-20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना और क्रिकेटर से हर मोर्चे पर करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी। किशन ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के बावजूद अपना नेचुरल गेम जारी रखा और जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को एक ठोस और मजबूत शुरुआत दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हर बार की तरफ इस बार भी भारत से पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान भारत से हर मोर्चे पर हार रहा है, भारत की सेना लगातार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है, और हमारे खिलाड़ी भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
बंगाल एसआईआर को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के हिसाब से इलेक्शन कमीशन काम कर रहा है और एसआईआर को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। उम्मीद है कि ममता बनर्जी की सरकार और ममता बनर्जी की सरकार के ऑफिसर सहयोग करेंगे क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह ज़रूरी है।
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे के संघ को लेकर दिए बयान पर आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियांक खड़गे को कभी शाखा में आना चाहिए, कम से कम सप्ताह में एक बार जरूर आना चाहिए। तब आपको समझ आएगा कि राष्ट्रवाद क्या होता है। वे जानबूझकर शरारती बयान देते हैं। असल में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं, इसलिए ऐसे बयान देते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan is facing a crushing defeat on every front from our military and cricket: RP Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rp singh, pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved