चंडीगढ़। पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा बुधवार को यहां नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ रुरल डिवैल्पमैंट एंड पंचायती राज द्वारा विकसित नये ई.आर.पी. पोर्टल ‘कौशल भारत’ को लागू करने संबंधी प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एन.आई.आर.डी. और पी.आर., डी.डी.यू. - जी.के.वाई. के विंग डायरैक्टर (एम.एंड.ई) संकर दत्त कबदल ने पंजाब में डी.डी.यू. - जीकेवाई प्रोजैक्टों को उचित ढंग से लागू करने और मोनिट्रिंग को यकीनी बनाने के लिए एक सांझे ‘कौशल भारत आई.टी. प्लेटफार्म और ई.आर.पी. प्रणाली की पेशकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि नया ई.आर.पी. पोर्टल और ज्यादा प्रभावशाली, यूजर फ्रेंडली और किफ़ायती होगा। इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषता ऑनलाइन प्लेसमेंट वैरीफिकेशन और कंप्यूटेशन स्पोर्ट है।
डी.के. तिवाड़ी प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा कम एम.डी., पी.एस.डी.एम. ने कहा कि पंजाब कौशल विकास मिशन की तरफ से नये ई.आर.पी. पोर्टल को जल्द अपनाया जायेगा जिसके बाद पंजाब राज्य के भाईवालों के लिए प्रशिक्षण प्रोग्रामों की श्रृंखला शुरू की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि एन.आई.आर.डी. और पी.आर. की तरफ से डी.डी.यू. - जी.के.वाई. प्रोजैक्ट के लिए सैंट्रल टैक्निकल स्पोर्ट एजेंसी (सी.टी.एस.ए.) के तौर पर राज्य में प्रशिक्षण और मोनिटरिंग स्पोर्ट के लिए एक प्रोजैक्ट अफ़सर नियुक्त किया गया है। यह प्रक्रिया पंजाब राज्य में डी.डी.यू. - जी.के.वाई. प्रोजैक्टों की समयबद्ध और प्रभावशाली कार्यवाही और वित्तीय निगरानी को यकीनी बनाऐगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope