• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक नवंबर को होने वाली बहस से भाग रही हैं विरोधी पार्टियाँ : मुख्यमंत्री मान

Opposition parties are running away from the debate to be held on November 1: Chief Minister Mann - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को एक नवंबर को होने वाली बहस में विरोधी नेताओं द्वारा भाग जाने की सख़्त आलोचना करते हुए कहाकि वास्तव में इन नेताओं को अपने गुनाहों से पर्दा उठ जाने का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं की राज्य को बर्बाद करने वाले लोगों के साथ साँठगाँठ थी जिस कारण वह एक नवंबर की बहस में आने से बच रहे हैं। उन्होंने कहाकि इन नेताओं के हाथ और आत्माएं राज्य के लहू से भीगे हुए हैं, क्योंकि इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के साथ हमेशा गद्दारी की है। मान ने कहा कि इन नेताओं द्वारा राज्य के साथ कमाए गए द्रोह के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहाकि यह बहस पंजाब को किसने और कैसे लूटने पर केंद्रित होगी, जिसमें भाई-भतीजा, जीजा-साला, पक्षपात, टोल प्लाज़े, नौजवानों, कृषि, व्यापार-दुकानदार, गुरबानी और नदियों के पानियों पर डाका मारने समेत राज्य से सम्बन्धित मसलों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहाकि इन नेताओं ने सभी मसलों पर पंजाब के साथ धोखा किया है जिसके लिए उनको लोगों के समक्ष जवाबदेह बनाया जाएगा। मान ने कहा कि यह नेता आएं या न आएं परन्तु वह बहस के लिए इन नेताओं की कुर्सियाँ बिछाकर रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहाकि पिछली सरकारों के समय लोग कामयाब होने से भी भयभीत हो जाते थे क्योंकि यह नेता लोगों के कारोबार में जबरन हिस्सा-पत्ती डाल लेते थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों की अंधी लूट की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण यह नेता सच का सामना करने से डरते हैं और बहस में न आने के लिए एक के बाद एक बहानेबाज़ी बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition parties are running away from the debate to be held on November 1: Chief Minister Mann
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister, bhagwant singh mann, opposition leaders, debate, november 1, crimes exposed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved