• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिफॉल्टर राइस मिल्लरों के लिए एक मुश्त निपटान नीति लाई जाएगीः लालचंद कटारूचक्क

One time settlement policy will be brought for defaulter rice millers: Lalchand Kataruchak - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य की आर्थिकता से जुड़े हर मामले के प्रति बेहद संजीदा पहुँच अपना रही है। इसी के मद्देनज़र डिफॉल्टर राइस मिल्लरों के सभी बकाए के निपटारे के लिए एकमुश्त निपटान नीति (ओटीएस) 2023 लाई जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में मीटिंग की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह नीति सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी। इसके बाद इसको मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा। मंत्री को बताया गया कि लगभग 1885 चावल मीलों की तरफ ब्याज समेत 11917 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। मंत्री ने कहा कि पिछली नीति 2019-20 में जिन मामलों का निपटारा नहीं हुआ था, उनको एप्लीकेशन फीस भरकर इस नयी स्कीम में अप्लाई करने का विकल्प दिया गया है।
इस मौके खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरेक्टर घनश्याम थोरी, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर और अजयवीर सिंह सराओ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One time settlement policy will be brought for defaulter rice millers: Lalchand Kataruchak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, one time settlement policy, defaulter rice millers, dues, settlement, food, civil supplies and consumer affairs minister, lal chand kataruchak, aap punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved