• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा 29वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी उद्घाटन

Om Prakash Soni inaugurated the 29th Lal Bahadur Shastri Hockey Tournament - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री, पंजाब ओम प्रकाश सोनी द्वारा सैक्टर 42 में स्थित हॉकी स्टेडियम में 29वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामैंट का उद्घाटन किया गया। टूर्नामैंट के उद्घाटन के उपरांत संबोधन करते हुए शिक्षा मंत्री पंजाब ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है। शास्त्री जी ने देश के किसान, जवान और खिलाडिय़ों के लिए बहुत काम किये थे जिसका इतिहास गवाह है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामैंट कमेटी को यह टूर्नामैंट करवाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस कार्य के द्वारा कमेटी राष्ट्रीय खेल हॉकी की सेवा कर रही है और देश के लिए बढिय़ा खिलाड़ी पैदा करने के लिए योगदान दे रही है। इस मौके पर अनिल शास्त्री सुपुत्र भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री, कमल चौधरी पूर्व मैंबर पार्लियामेंट, रजिन्दर सिंह पूर्व डी.जी.पी., जगदीप सिंह सिद्धू ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री पंजाब, एडवोकेट वी पी सिंह, कपिल देव पराशर सैक्रेट्री और अनिल वोहरा समेत और भी कई उपस्थित थे। इस टूर्नामैंट में देश की 8 प्रसिद्ध हॉकी टीमें भाग ले रही हैं जिनमे एयर इंडिया, सी.आई.एस.एफ., चंडीगढ़ इलेवन, बी एस एफ, पी एन बी, ई एम ई और पंजाब पुलिस की टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामैंट 17 दिसंबर, 2018 से 23 दिसंबर 2018 तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Om Prakash Soni inaugurated the 29th Lal Bahadur Shastri Hockey Tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om prakash soni, hockey stadium, 29th lal bahadur shastri hockey tournament, inauguration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved