• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीओजी खुफिया एजेंसी नहीं, इसका उद्देश्य सिर्फ सरकार को सहायता देना - कैप्टन

Not a GOG intelligence agency, its purpose is to assist only the government - Captain - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गार्डियनज़ आफ गवर्नेंस (जी.ओ.जी.) एक खुफिया एजेंसी नहीं है, बल्कि इस का उद्देश्य सार्वजनिक कल्याण के लिए रखे गए फंड की उपयुक्त प्रयोग को यकीनी बनाना और प्रशासकी कामों की कुशलता के लिए सरकार को सहायता मुहैया करवाना है। राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद के प्रस्ताव पर बहस दौरान जवाब देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ सदस्यों की तरफ से गई आलोचना को पूरी तरह रद्द कर दिया और कहा कि जी.ओ.जी. खुफिया यूनिट के मैंबर नहीं हैं बल्कि वचनबद्ध और दृढ़ फ़ौजी हैं जिनकी नियुक्ति सरकार को मदद देने के लिए की गई है जिससे हकदार लाभपात्रियोंं के लिए सरकार की कल्याण पहलकदमियों को यकीनी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि राज्य भर में 3 हज़ार पूर्व फौजियों की नियुक्ति सरकारी स्कीमों की निगरानी के लिए की गई है जो कि ज़रूरत अनुसार सही कदम उठाए जाने का सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सुझाव सरकारी फंडोंँ के उपयुक्त प्रयोग को यकीनी बनाने में सहायक होंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा कश्मीर के विकास और कल्याण के लिए फंडों का दुरुपयोग संबंधीे की गई टिप्पणी को याद करते हो जी.ओ.जी. स्कीम को सही बताया। जो कि इस समय पर छह जिलों में पूरी तरह और 16 अन्य जिलोंं में आंशिक रूप में चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 -19 दौरान सभी जिलों इस स्कीम अधीन आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जी.ओ.जी कोई भी प्रोग्राम लागू नहीं कर रही बल्कि यह सिफऱ् फंडों के प्रयोग को उचित और प्रभावी तरीके के साथ लागू करने और किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए है। वह निचले स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों से मिल कर काम करने के लिए नियुक्त किये गए हैं और उनकी नियुक्ति से दूसरों को नहीं बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not a GOG intelligence agency, its purpose is to assist only the government - Captain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, punjab cm amrinder singh, assured, not a gog intelligence agency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved