• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जन-आंदोलन चलाने की ज़रूरत : गुरशरन कौर रंधावा

Need to launch mass movement to free Punjab from malnutrition : Gursharan Kaur Randhawa - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन गुरशरन कौर रंधावा ने पंजाब को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जन-आंदोलन चलाने की ज़रूरत है। आज पोषण अभियान के सम्बन्ध में हर्षा छीना क्षेत्र के चेतन पुरा नर्सिंग कॉलेज में एक समागम के दौरान उन्होंने अपने भाषण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे और माँ को पौष्टिक ख़ुराक देने सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। रंधावा ने कहा कि गर्भवती महिला तभी सेहतमंद और तंदुरुस्त बच्चे को जन्म दे सकती है, यदि उसको पौष्टिक आहार मिले। उन्होंने कहा कि नया जीवन प्रदान करने वाली माँ को यदि सही भोजन नहीं मिलेगा तो जन्म लेने वाला बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि सेहतमंद समाज की सृजना करने के लिए पौष्टिक भोजन की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने पौष्टिक आहार सम्बन्धी जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया के विभिन्न साधनों के द्वारा प्रचार की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। इससे पहले रंधावा ने दीप जलाकर समागम की शुरुआत की। इस मौके पर बोर्ड के सचिव अभिषेक भी उपस्थित थे। रंधावा के अलावा एस.एम.ओ. रामदास संतोष कुमारी, अलका और समाज सेवक महावीर ने भी संबोधन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Need to launch mass movement to free Punjab from malnutrition : Gursharan Kaur Randhawa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: free punjab from malnutrition, gursharan kaur randhawa, india news, punjab news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved