• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलवामा हमले के बाद भी सिद्धू पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में...

Navjot Singh Sidhu in favor of talks with Pakistan after the Pulwama attack - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पुलवामा आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों के शहीद होने की घटना की व्यापक निंदा और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अलग राय रखी और कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रहनी चाहिए। सिद्धू ने कहा, जहां कहीं भी युद्ध होते हैं व इस तरह (पुलवामा की तरह) की घटनाएं घटित होती हैं, इसके बीच संवाद भी जारी रहना चाहिए। इसका (भारत व पाकिस्तान के बीच मुद्दों का) स्थायी हल खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा, इस तरह के लोगों (आतंकवादियों) का कोई देश, धर्म और जाति नहीं होती है। सांप के काटे की दवा सांप का जहर होती है। उन्होंने दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच मामलों को सुलझाने के लिए बातचीत को सही ठहराया। सिद्धू ने पुलवामा में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 45 जवान शहीद हो गए। लेकिन, उन्होंने कहा कि चंद लोगों की वजह से पूरे राष्ट्र (पाकिस्तान) को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
सिद्धू ने कहा, इस (हमले) की निंदा सभी के द्वारा की जानी चाहिए। चंद लोगों के लिए आप पूरे राष्ट्र को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navjot Singh Sidhu in favor of talks with Pakistan after the Pulwama attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulwama attack, navjot singh sidhu, pakistan, talks, नवजोत सिंह सिद्धू, पुलवामा हमला, पाकिस्तान, बातचीत, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved