चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं को गुरुवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे, जहां रविवार (3 अक्टूबर) को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए। यूपी की सीमा पर रोके जाने के बाद वे लोग धरना दे रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब से आए कांग्रेस के ये नेता हिंसा के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
सिद्धू ने मंत्री के बेटे के खिलाफ शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
सिद्धू के साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला के अलावा पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर श्याम अरोड़ा व अन्य नेता थे।
सुबह में जब मोहाली से वाहनों का मार्च शुरू हुआ, उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रवाना हुई टोली में कुछ देर के लिए शामिल हुए।
--आईएएनएस
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope