चंडीगढ़। भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने में राज्य सरकार की विफलता के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। झोटा की हत्या ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद सरकार के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा है।
इसके साथ ही, बाजवा ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार मिलना चाहिए और सरकार को इसके लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने पर विचार करना चाहिए।
परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए पंजाब बंद पर बाजवा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस की बनती है। उन्होंने दावा किया कि नशीले पदार्थ बेचने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी रहती है और झोटा ने भी घटना से पहले तरनतारन के डीएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी थी। पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद जब झोटा की केमिस्ट शॉप के संचालक के साथ बहस शुरू हुई, तो उन्होंने दोबारा डीएसपी को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। इसी दौरान दुकानदार ने रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी, जिससे झोटा की मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर कार्रवाई नहीं होने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने घर तोड़े जाने और दुकान जलाए जाने की घटनाओं का भी उल्लेख किया। बाजवा ने कहा कि लोगों का गुस्सा सरकार की विफलता को दर्शाता है, हालांकि गुस्से में कानून हाथ में लेना भी उचित नहीं है। झोटा अपने इलाके में नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे। उनकी हत्या से पंजाब में यह चिंता पैदा हुई है कि नशा तस्करों के खिलाफ बोलने वाले लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं। झोटा की मौत पूरे पंजाब के लिए चिंता का विषय है। पंजाब बंद के आह्वान को विभिन्न राजनीतिक दलों और लोगों का समर्थन मिला तथा झोटा के परिवार के साथ कई पार्टियां खड़ी हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक को लेकर बाजवा ने कहा कि यह बैठक पंजाब में जनता के गुस्से को देखते हुए बुलाई गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पंजाब की जनता ऐसी सरकार चाहती है जो कानून-व्यवस्था संभालने और नशे की समस्या खत्म करने के लिए दृढ़ता से काम करे। उन्होंने भाजपा का समर्थन करते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि पंजाब में शांति और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा प्रभावी भूमिका निभा सकती है।
केंद्र सरकार के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले पर बाजवा ने सहमति जताई। उन्होंने दावा किया कि पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई थीं। पुलिस ने ऐसे एक मॉड्यूल के लोगों को पकड़ा था, जिनके जंतर-मंतर पहुंचकर गड़बड़ी करने की आशंका थी।
बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े प्रदर्शनों के लिए रामलीला मैदान या किसी अन्य उपयुक्त स्थान की पहचान की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर संतुलित फैसला लिया जाना चाहिए।
--आईएएनएस
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
रजा मुराद ने मां लियाकत जहां बेगम को किया याद, बोले- वे हिम्मत और कुर्बानी की मिसाल थीं
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
'ओ साथी रे' में दिखेगी अधूरी मोहब्बत की कहानी, इम्तियाज बोले-प्यार खूबसूरत है पर रिश्ता बराबर नहीं
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
जेलर 2 की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ओम को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
यूथ ओलंपिक: अंबेडकर मीतेई का 'गोल्डन पंच', भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
'योग भारत को जानने का प्रवेश द्वार', पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांत कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक की 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर लगे प्रतिबंध को पांच साल और बढ़ाया

केंद्र सरकार कैब रेंटल के नियमों में करने जा रही बड़ा बदलाव, ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope