• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों के खातों में एक ही दिन में 500 करोड़ से अधिक रुपए भेजे: लालचंद

More than Rs 500 crore sent to farmers accounts in a single day: Lalchand - Punjab-Chandigarh News in Hindi

पंजाब में अब तक 8 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की हुई खरीद चंडीगढ़। रबी के चल रहे मंडीकरण सीजऩ (आर.एम.एस.) के दौरान राज्यभर की मंडियों में किसानों को कोई मुश्किल पेश न आए। इसके लिए गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि इसके सबूत के तौर पर 19,642 किसानों के बैंक खातों में 2,125 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 502.93 करोड़ की पूरी राशि एक ही दिन के अंदर जारी कर दी गई है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अदायगियाँ करने समय पर कीमत पर कोई कटौती नहीं लगाई गई है।
उन्होंने कहाकि 14 अप्रैल तक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 8 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। कटारूचक्क ने आगे कहाकि सभी मंडियों में निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सुचारू प्रबंध किए गए हैं। किसान भाईचारे द्वारा सख़्त मेहनत कर तैयार की गई फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than Rs 500 crore sent to farmers accounts in a single day: Lalchand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers, lalchand kataruchakka, punjab, chandigarh, politics, aap punjab, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved