• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिनर्वा के 6 स्टार भारतीय फुटसल टीम में, रंजीत बजाज मैनेजर

Minervas 6 stars in Indian futsal team, Ranjit Bajaj manager - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारत पहली बार इंटरनेशनल फुटसल इवेंट में उतरने के लिए तैयार है और एक बार फिर नेशनल टीम को मिनर्वा का तैयार किया टैलेंट मजबूती देगा। मिनर्वा के 6 शानदार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसमें काशीनाथ, डेविड, संदेश, अभय, निखिल और जयेश शामिल हैं। इन्हें ऐतिहासिक इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। मिनर्वा के डायरेक्टर रंजीत बजाज को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे बतौर मैनेजर भारतीय टीम के साथ होंगे। फुटबॉल को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से बजाज को ये जिम्मेदारी दी गई है और वे भारत को लीडरशिप क्षमता के साथ इंटरनेशनल फुटसल में आगे ले जाने में मददगार साबित होंगे। फुटसल लगातार देश में प्रगति कर रहा है और हर तरफ इसे पसंद किया जा रहा है। टीम को एएफसी क्वालिफायर्स में हिस्सा लेना है, लेकिन इससे पहले टीम दो इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत में फुटसल का उदय उल्लेखनीय रहा है, इसने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। भारतीय फुटसल टीम एएफसी क्वालिफायर के लिए तैयारी कर रही है और यहां से टीम को वर्ल्ड फुटसल में खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। टीम यहां से अपनी तैयारियों को परखेगी।
बहरीन तक का सफर नेशनल टीम के लिए आसान नहीं रहा। दो फेज में टीम को परखा गया। पहले फेज में टीम ने मिनर्वा एकेडमी में तैयारी की जहां पर सभी को सलेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ पंजाब के सचिव और एआईएफएफ फुटसल के अध्यक्ष श्री बाली के कुशल मार्गदर्शन में दूसरा फेज अमृतसर में प्लेयर्स के लिए आयोजित हुआ।
इन दोनों फेज ने न सिर्फ खिलाड़ियों के कौशल को निखारा बल्कि टीम के सदस्यों के बीच एकता को भी बढ़ावा दिया।
अब प्लेयर्स तैयार हैं और वे अपने डेब्यू फुटसल इंटरनेशनल टूर पर 15 अगस्त तक एक्शन में होंगे। ये ऐतिहासिक उपलब्धी है और भारत अब वर्ल्ड फुटसल में छाप छोड़ने को तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minervas 6 stars in Indian futsal team, Ranjit Bajaj manager
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, international futsal event, indian, football, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved