• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायकों के वेतनोंं में वृद्धि संबंधी मीडिया रिपोर्टें बेबुनियाद करार

Media Reports about the increase in the salary of legislators by the Punjab Legislative Assembly - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के विधायकों के वेतन में वृद्धि किये जाने संबंधी मीडिया के एक हिस्से द्वारा प्रकाशित की जा रही खबरों को मनघडंत और आधारहीन करार देते हुए पंजाब विधान सभा ने आज स्पष्ट किया है कि विधायकों के वेतन में अभी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है और यह मामला अभी आम उद्देश्यों संबंधी कमेटी के विचाराधीन है। विधान सभा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह के नेतृत्व में आम उद्देश्यों संबंधी 20 सदस्यीय कमेटी ने विधायकों को दी जा रही सहूलतों बारे अपनी पांच सदस्यीय सब-कमेटी को रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इस सब-कमेटी ने विचार - विमर्श के बाद विधान सभा की आम उद्देश्यों संबंधी कमेटी को अभी केवल रिपोर्ट सौंपी है, जिसको आधार बनाकर मीडिया के एक हिस्से द्वारा विधायकों के वेतन दोगुना कर दिए जाने बारे बेबुनियाद खबरें प्रकाशित की गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सब-कमेटी की इस रिपोर्ट पर अभी आम उद्देश्यों संबंधी कमेटी द्वारा विचार किया जायेगा और अपनी सिफ़ारशें पंजाब सरकार के पास भेजी जाएंगी, जिस पर सरकार द्वारा ही कोई अंतिम फैसला लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Media Reports about the increase in the salary of legislators by the Punjab Legislative Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab legislative assembly, mla, increase in salary, related media, reports, uninterrupted agreements, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved