• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनमोहन सिंह को उनके कद के अनुसार सम्मान नहीं मिला : प्रगट सिंह

Manmohan Singh did not get the respect according to his stature: Pragat Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंड़ीगढ़। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष, विधायक और पूर्व मंत्री प्रगट सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वह सम्मान और श्रद्धा सुमन नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।
प्रगट सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ न्याय नहीं किया है। मनमोहन सिंह को वह श्रद्धा सुमन और सम्मान मिलना चाहिए था, जो राजघाट पर बाकी प्रधानमंत्री के संस्कार के समय मिलता है। मनमोहन सिंह का योगदान देश की अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय है। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कद मनमोहन सिंह का था, वह किसी भी प्रधानमंत्री से कम नहीं था और भाजपा ने उनके साथ न्याय नहीं किया।

दिल्ली सरकार द्वारा पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये देने के फैसले पर भी प्रगट सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम धर्म की राजनीति को बढ़ावा देगा और यह देश के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर पंडितों और ग्रंथियों को यह राशि दी जा रही है, तो क्या पादरियों और मौलवियों को भी यही दिया जाएगा? अगर ऐसा किया जाता है, तो कहीं भी कोई जगह नहीं बचेगी, जहां धर्म की राजनीति का असर न हो। यह देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा।

किसानों के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान चुप हैं क्योंकि पंजाब की आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम बन चुकी है। जो भाजपा कहती है, वही पंजाब के मुख्यमंत्री करते हैं। पंजाब और देश के किसानों को एकजुट होना चाहिए, क्योंकि किसान देश का पेट भरता है। किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को एमएसपी कानून लाकर इसे पारित करना चाहिए। देश के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manmohan Singh did not get the respect according to his stature: Pragat Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, congress vice president, mla, former minister pragat singh, former prime minister dr manmohan singh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved