चंडीगढ़ । पंजाब के जालंधर से हैरान
करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कार सवार चार महिलाओं ने एक व्यक्ति
से पता पूछने के बहाने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसके बाद इन
महिलाओं ने व्यक्ति का यौन शोषण किया। पीड़ित व्यक्ति लैदर के एक कारखाने
में मजदूर के रूप में काम करता है। हालांकि, पीड़ित की ओर से पुलिस में कोई
शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
पीड़ित ने दावा किया कि जब वह उन्हें पता बता रहा था तब महिलाओं ने उसकी
आंखों में कुछ छिड़कर उसका अपहरण कर लिया। उसने बताया कि महिलाएं सफेद कार
में सवार थीं। युवक ने कहा कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी
है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वास्तव में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया को घटना की
जानकारी दी है। हालांकि, पीड़ित के वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि
आईएएनएस नहीं करता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कहा कि अगर उसका
यौन शोषण हुआ है तो उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
पीड़ित
ने स्थानीय पत्रकार के साथ इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि उसकी पत्नी ने
उसे शिकायत दर्ज कराने से रोका है। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि चार कार
सवार महिलाओं द्वारा उसका अपहरण करने के बाद यौन शोषण किया गया था।
युवक
ने बताया की मेरे पास कार रूकी तो एक लड़की ने ने पर्ची पर लिखे पते के
बारे में पूछा। जब वह पता पढ़ रहा था तब उनमें से एक ने कथित तौर पर उसकी
आंखों में कुछ छिड़क दिया, जिसके बाद उसे दिखना बंद हो गया। उसने आरोप
लगाया कि महिलाएं उसे सुनसान जगह पर ले गईं जहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ
खिलाया और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद महिलाएं उसे सुनसान जगह पर फेंकर
फरार हो गईं।
--आईएएनएस
कांग्रेस की बर्बादी पर हार्वर्ड ही नहीं, सभी विश्वविद्यालयों में अध्ययन होगा - पीएम मोदी
तुर्की-सीरिया में भूकंप : सोशल मीडिया में सामने आई कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया..देखे तस्वीरें
Daily Horoscope