• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Major Success for Punjab Police: Drug Smuggling Gang Busted, Four Accused Arrested - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "एक बड़ी कामयाबी में काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसी के साथ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 20 किलो हेरोइन बरामद की है।" डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस गिरोह को दुबई में रहने वाला एक ड्रग तस्कर पंजाब में मौजूद अपने साथियों और विदेश में बैठे तस्करों के साथ मिलकर चला रहा था। मामले को लेकर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े पिछले और अगले संपर्कों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी पर कड़ी नजर रखने और ड्रग तस्करी व संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बड़ी सफलता हासिल की। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ 13 अवैध पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीजीपी ने जानकारी दी कि मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और आगे बांटने व आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंध भी स्थापित किए हैं, जिसकी जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Success for Punjab Police: Drug Smuggling Gang Busted, Four Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab police, drug smuggling, 20 kg heroin, counter intelligence amritsar, drug trafficking module, ssoc amritsar, gaurav yadav, amritsar crime, international drug network, punjab crime, drug seizure, organized crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved