• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Major Reshuffle in Punjab Police; Several Senior IPS Officers Transferred - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के आदेश पर किए गए इस बदलाव के तहत कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है, जबकि हरमनबीर सिंह को पुलिस कमिश्नर, अमृतसर के पद पर तैनात किया गया है। एसएसपी मानसा रहे भागीरथ सिंह मीणा को एआईजी पर्सोनल-1, सीपीओ पंजाब बनाया गया है। उनकी जगह वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा की जिम्मेदारी दी गई है।
पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के एसएसपी की अदला-बदली भी की गई है। वरुण शर्मा को एसएसपी एसएएस नगर नियुक्त किया गया है, जबकि हरमनदीप सिंह हंस को एसएसपी पटियाला बनाया गया है।
वहीं, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी बठिंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बठिंडा की एसएसपी रहीं ज्योति यादव को स्थानांतरित कर कमांडेंट, 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ये तबादले प्रशासनिक आधार पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किए गए हैं।
इससे पहले पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया था। उनकी जगह बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर चंडीगढ़ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। यह तबादला ऐसे समय में हुआ, जब अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस ने इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत नौ लोगों को पकड़ा था। उनके पास से हथियार बरामद हुए थे, उनमें चार पेट्रोल बम भी शामिल थे। जांच में सामने आया था कि आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे और स्थानीय युवाओं की भर्ती, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी, अवैध हथियारों की खरीद तथा शांति भंग करने की साजिश रच रहे थे।
विवाद तब खड़ा हुआ जब पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो के आधार पर जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों को आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने की कोशिश की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Reshuffle in Punjab Police; Several Senior IPS Officers Transferred
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major reshuffle in punjab police, punjab police, ips officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved