• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटकपुरा की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएः स्पीकर कुलतार सिंह

Kotkapura roads should be repaired on priority basis: Speaker Kultar Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नगर कौंसिल कोटकपुरा और हलके में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया। उच्च अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय में मुकम्मल करने और फंड्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। पंजाब विधानसभा सचिवालय में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि लोगों की ज़रुरी बुनियादी ढांचे और सेवाओं तक पहुँच सुनिश्वित बनाने के लिए विकास कार्यों को निर्धारित समय में मुकम्मल किया जाए। इस दौरान कोटकपुरा नगर कौंसिल में पिछले वर्ष सीवरेज डालने के बाद सडक़ों की खराब हुई हालत को सुधार कर सड़कें नए सिरे से बनाने का मुद्दा विस्तार-सहित विचारा गया। संधवां ने कहा कि सडक़ों को पहल के आधार पर बनाया जाए और इस मकसद की पूर्ति के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा फंड्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए। संधवां ने सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों को भी हिदायत की कि वह फंड्स की उपलब्धता समेत यह भी सुनिश्चित बनाएं कि विकास कार्यों के लिए फंड्स की कोई कमी न आए।
विधानसभा स्पीकर ने पंजाब वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के सीईओ मालविन्दर सिंह जग्गी को भी कहा कि नगर कौंसिल में जहाँ कहीं भी सीवरेज या वॉटर सप्लाई के पाईप डालने बाकी हैं, उस काम को पहल के आधार पर मुकम्मल किया जाए। जिससे सड़कें बनने के बाद खोदा-खुदाई से बचा जा सके। संधवां ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों का तुरंत नवीनीकरण के लिए कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान पंजाब वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के सीईओ मालविन्दर सिंह जग्गी, विशेष सचिव वित्त मोहम्मद तय्यब, डायरेक्टर स्थानीय निकाय विभाग ऊमा शंकर गुप्ता, सचिव वित्त-कम-डायरेक्टर इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस और बैंकिंग गरिमा सिंह और सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kotkapura roads should be repaired on priority basis: Speaker Kultar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotkapura, speaker kultar singh, chandigarh, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved