• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल 12 से 14 फरवरी तक होंगे

Kila Raipur Rural Olympic Games will be held from 12 to 14 February - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा चंडीगढ़ स्थित अपने दफ़्तर में प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2024 का पोस्टर जारी किया गया। डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने बताया कि ज़िले के गाँव किला रायपुर में 12 से 14 फरवरी तक विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलम्पिक खेल करवाये जाएंगे। इस बार ग्रामीण ओलम्पिक खेल पंजाब सरकार द्वारा करवाये जाएंगे। पोस्टर जारी करते हुये कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों की पुरातन शान को बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और इन खेलों की प्रशासनिक कमेटी को हर तरह का सहयोग दिया जायेगा जिससे आने वाले सालों में और चैंपियन खिलाड़ी पैदा किये जाएँ। कैबिनेट मंत्री मान ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा खेल मुकाबलों के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, साईकलिंग, दौड़, रस्साकशी आदि के मैच करवाए जाएंगे और नामवर गायकों की तरफ से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने इन खेलों की लोकप्रियता को नयी बुलन्दियों पर ले जाने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) अनमोल सिंह धालीवाल और अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kila Raipur Rural Olympic Games will be held from 12 to 14 February
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, poster, famous fort raipur rural olympic games-2024, released, punjab tourism and cultural affairs minister, anmol gagan mann, office, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved