चंडीगढ़। 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़े नेता अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी जारी है। वहीं उसका करीबी सहयोगी और गनमैन को पुलिस ने अजनाला हिंसा मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरोपी वरिंदर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी अनुमंडल का रहने वाला था। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के आह्वान के बाद, उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया।
अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी अमृतपाल सिंह का गनमैन था।
इससे पहले पुलिस ने अजनाला की घटना के बाद हाल ही हथियार लाइसेंस को रद्द कर दिया था। पुलिस ने आगे बताया कि वारिंदर सिंह भारतीय सेना में रिटायरमेंट के बाद से अमृतपाल सिंह के लिए एक गनमैन के रूप में काम कर रहा था।
अमृतपाल सिंह 18 मार्च से गिरफ्तारी से बच रहा हैं, अपना ठिकाना बदल रहा हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है।(आईएएनएस)
दिल्ली हाईकोर्ट ने यासिन मलिक को नोटिस भेजा, NIA ने उसकी तुलना ओसामा से की
राहुल गांधी ने कहा -MP में दोहराएंगे कर्नाटक, 150 सीट जीतेंगे,शिवराज बोले -मप्र में BJP 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी
दिल्ली: नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार
Daily Horoscope