• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

Kewal Singh Dhillon attacks Kejriwal: Lacks knowledge of the Ramayana yet lectures on religion - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल के मंदिर दौरे और धार्मिक मुद्दों पर दिए जा रहे बयानों को लेकर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी चुनावी समय में धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल पंजाब आकर मंदिर और आस्था की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि जब अयोध्या में श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ था, तब वह कहां थे। उन्होंने कहा कि उस समय पूरा देश श्रद्धा और आस्था के साथ इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल हुआ था, लेकिन केजरीवाल की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता धर्म के मुद्दों को केवल राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ढिल्लों ने कहा कि अगर आस्था वास्तविक है तो उसका प्रदर्शन केवल चुनावों के समय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या मंदिर जाना और धार्मिक बातें करना सिर्फ वोट हासिल करने की रणनीति है।
भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको रामायण की बुनियादी समझ नहीं, जिसने रावण के बारे में गलत बयान देकर अपना जुलूस निकलवाया, आज वह पंजाबियों को धर्म का पाठ पढ़ा रहा है?
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर सवाल उठाए, तो जवाब देने के बजाय केजरीवाल पूछ रहे हैं, "आप कौन?" ढिल्लों ने इसे अहंकार बताते हुए कहा, "इनको धर्म के बारे में पता ही नहीं।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए क्या काम किए, इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक नुकसान के बाद अब पंजाब में चुनावों को देखते हुए धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब गुरु-पीरों की धरती है और यहां के लोग समझदार हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव हमेशा कायम रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kewal Singh Dhillon attacks Kejriwal: Lacks knowledge of the Ramayana yet lectures on religion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kejriwal, kewal singh dhillon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved