मोगा। जम्मू-कश्मीर में कंट्रोल रेखा के पास फौज कैंप पर सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक फौजी शहीद हो गया। शहीद जवान के घर इस खबर को मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना के अनुसार पाकिस्तान ने आज सुबह तकरीबन 6 बजे जम्मू-कश्मीर में कंट्रोल रेखा के नजदीक फौजी कैंप पर गोले एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इस गोलाबारी के दौरान 18 सिख रेजिमेंट में तैनात फौजी जवान करमजीत सिंह (24) पुत्र अवतार सिंह गांव जनेर (मोगा) शहीद हो गया। नवंबर 1994 को पैदा हुए शहीद करमजीत सिंह 28 जून 2015 में फौज में भर्ती हुआ था और 24 साल की उम्र में देश की रखवाली करता आज शहीद हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मृतक जवान के नजदीकी रिश्तेदार बलजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के एक अन्य जवान तेजा सिंह और पास के गांव ततारीए वाला के एक और जवान की इकट्ठे जम्मू-कश्मीर में कंट्रोल रेखा के पास फौज कैंप में ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि फौजी जवान तेजा सिंह, अन्य जवान ड्यूटी खत्म करके जा रहे थे और शहीद फौजी जवान करमजीत सिंह अपना सामान उठा रहा था तो अचानक गोलाबारी की चपेट में आ गया। इस घटना की जानकारी फौजी जवान तेजा सिंह ने दी तो गांव में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि शहीद जवान ने रविवार को पारिवारिक सदस्यों और बच्चों से लंबी बातचीत की। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई करने के लिए पे्ररित भी किया।
शहीद जवान के पिता अवतार सिंह ने कहा कि बेटे की शहादत पर उन्हें मान है, क्योंकि वह भी पूर्व फौजी है और उनका भाई और अन्य रिश्तेदार भी सेना में सेवाएं निभा चुके हैं। पीडि़त ने बताया कि उनके पास तकरीबन ढाई एकड़ जमीन है और वह खेती के साथ स्कूल वैन चलाकर परिवार चला रहा था। उनका बेटा बुढापे में सहारा बनने की जगह उनकी बुढापे की जिंदगी दुखों में डुबा गया। इस मौके शहीद फौजी जवान की मां कुलवंत कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। शहीद फौजी जवान करमजीत सिंह कुंवारा था। पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह और हलका धर्मकोट से विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगड़ ने दुखी परिवार से हमदर्दी का प्रगटावा किया है। यहां बताने योग्य है कि जम्मू-कश्मीर में इस जिले का एक महीने में यह दूसरा जवान शहीद हुआ है। इससे पहले इस शहीद के गांव जनेर के पास के गांव गलोटी का सीआरपीएफ जवान जैमल सिंह पुलवामा हमले में शहादत प्राप्त कर गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope