• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कमल मित्रः महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करेगी भाजपा

Kamal Mitra: BJP will prepare for the Lok Sabha elections by training women - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को जागृत करने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत पार्टी देश की प्रत्येक लोकसभा सीट पर 200 महिला 'कमल मित्र' बनाने की तैयारी कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से देशभर में इस योजना का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ में भी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में यह योजना शुरू की गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन, मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता, जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सोनम वर्मा, सह-संयोजक रजनी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल, सतिन्दर सिंह सिधु, जिला सचिव रविंदर मलिक, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मनोनीत पार्षद उमेश घई के अलावा मोर्चा की सभी जिला और प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन ने बताया कमल मित्र एक अनूठा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके जरिए भाजपा अपनी महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी 15 मुख्य योजनाओं से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाएंगी।
भाजपा महिला मोर्चा ने इसके लिए प्रबुद्ध महिलाओं, जिसमें डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, वकील, आईटी प्रोफेशनल एवं रिसर्च स्कॉलर्स की एक टीम तैयार की है जो महिलाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इस योजना के तहत महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके देशभर में एक लाख से ज्यादा 'कमल मित्र' महिलाओं को तैयार करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री राष्ट्रीय कार्य सचिव रश्मि शर्मा के गत दिनों हुए निधन पर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamal Mitra: BJP will prepare for the Lok Sabha elections by training women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, women empowerment, central government schemes, kamal mitra, lok sabha, bjp, jagat prakash nadda, mahila morcha, vanathi srinivasan, sunita dhawan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved