• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आई.वी.एफ. संतान प्राप्ति की कारगर तकनीक - नि:संतान न हो निराश : डॉ पूनम

IVF Effective technique to have a child - Dont be disheartened if you are childless: Dr. Poonam - Punjab-Chandigarh News in Hindi

-वर्ल्ड आई वी एफ डे पर सुखना लेक पर हुई वाकाथान चंडीगढ़। रविवार को सुखना लेक पर वाकाथान का आयोजन हुआ । जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रेजिडेंट डॉ नीरज कुमार व फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की सदस्य डॉ पूनम व वंदना नरूला ने बताया कि 6 में से 1 दम्पति इनफर्टिलिटी से जूझ रहा है लेकिन कृत्रिम रूप से गर्भ धारण की प्रक्रिया अब आसान हो गई है , व आईवीएफ तकनीक माता-पिता बनने की चाह रखने वाले दंपति के लिए फायदेमंद हो सकती है। संतान की आस में जगह-जगह इलाज से थक चुके नि:संतान दम्पतियों के जीवन में आई.वी.एफ. या टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक कारगर है। हाल ही में किए गए शोध के मुताबिक देखा गया है कि शादी की बढ़ती उम्र, भाग-दौड़ व कैरियर बनाने के जुनून ने समाज में नि:संतानता की समस्या को बढ़ा दिया है। इस कारण लाखों महिलाओं की गोद खाली रह जाती हैं और ये बातें दम्पति समाज व परिवार से छुपाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर वर्ष जितनी शादियां होती हैं, उनमें से 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नि:संतानता से ग्रस्त होती हैं।
नए टेस्ट के तहत आईवीएफ तकनीक से तैयार भ्रूण को महिला की कोख में प्रत्यारोपित करने से पहले उसके जीन और क्रोमोजोन की विस्तृत जांच की जाती है।
रविवार को लगभग 100 पैरामेडिकल स्टाफ व डॉक्टरों ने लेक पर चंडीगढ़ के रेजिडेंट को आई वी एफ की जागरूकता के लिए वाकाथान का आयोजन किया।डॉ पूनम ने बताया कि आईवीएफ तकनीक को आम लोगों की पहुँच तक बनाने के लिए कई तरह के नए शोध किये जा रहे है | चिकित्सा जगत के पास भ्रूण की जांच के अन्य तरीके भी उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IVF Effective technique to have a child - Dont be disheartened if you are childless: Dr. Poonam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, sukhna lake, wakathan, indian medical association, former president, dr neeraj kumar, federation of obstetrics and gynecological society of india member, dr poonam, vandana narula, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved