• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में निकाय चुनाव मतदान के बाद युवक को गोली मारी, घायल

In Punjab, a young man was shot and injured after the municipal elections polling - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के गांव चिल्ला में निकाय चुनाव मतदान खत्म होने के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया। 25 साल के युवक पलविंदर सिंह संधू को गोली मार दी गई। जानकारी के अनुसार, पलविंदर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विक्रांत सिंह का मित्र है। घटना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद हुई, जब विरोधी गुट के लोग किसी और को निशाना बनाने आए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पलविंदर पर गोली चला दी, जिसके बाद वे फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पलविंदर के चाचा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी उसका एक परिचित उससे मिलने आया और हाथ मिलाते ही उस पर गोली चला दी। गोली उसके मुंह और जबड़े की तरफ लगी। घायल पलविंदर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल व्यक्ति पलविंदर सिंह है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
गांव में इस घटना के बाद से खौफ का माहौल है। मतदान समाप्त होने के बावजूद राजनीतिक तनाव और विरोधी गुट के बीच हुई बहस ने इस खूनी घटना को जन्म दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Punjab, a young man was shot and injured after the municipal elections polling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, chilla village, municipal elections, palwinder singh sandhu, shot dead, aap candidate vikrant singh, post-election violence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved