नई दिल्ली/चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी को पंजाब
विधानसभा चुनाव से पहले हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएलसी ने एक ट्वीट में कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब
लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक- हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है। अब केवल
गोल करना बाकी है।
सिंह की पीएलसी भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ पंजाब में अगले महीने होने वाला
विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ रही है।
पीएलसी के ट्वीट का
हवाला देते हुए, केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी
गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, बधाई हो कैप्टन अमरिंदर जी और पीएलसी
पंजाब. आइए मिलकर पंजाब के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। चक दे!
मुख्यमंत्री
के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी
पार्टी बनाई थी। पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और
अपनी पार्टी बनाई।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, तीन दलों ने
आधिकारिक तौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की घोषणा की और
सीट बंटवारे के फार्मूले को तय करने के लिए प्रत्येक पार्टी के दो सदस्यों
वाली छह सदस्यीय समिति का गठन किया। तीनों पार्टियां एक कॉमन मैनिफेस्टो
भी जारी करेंगी।
हॉकी पंजाब में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और राज्य के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के अभिन्न अंग रहे हैं।
117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope